यूपी के इस जिले में मंदिरों के मुरझाए फूलों से चमकी 90 महिलाओं की किस्मत
*मंदिरों के फूलों से नई शुरुआत*
जिसे लोग अक्सर कचरा समझकर फेंक देते हैं, वही हमारे लिए बदलाव और उम्मीद का माध्यम है।
*Weaarambh* में मंदिरों से निकलने वाले मुरझाए फूलों को रिसायकल करके *अगरबत्ती, गुलाल, धूप और अन्य इको-फ्रेंडली उत्पाद* बनाए जा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से न केवल फूलों के कचरे को कम किया जा रहा है, बल्कि महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है।
*आज 90 से अधिक महिलाएँ इस पहल से जुड़कर सम्मान के साथ अपनी आजीविका चला रही हैं।* यह सिर्फ फूलों की रिसाइक्लिंग नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की एक खूबसूरत शुरुआत है।
*Hindustan* में प्रकाशित होना हमारे लिए गर्व का क्षण है और यह विश्वास दिलाता है कि छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।
आइए, मिलकर फूलों को उम्मीद, रोजगार और हरियाली में बदलें।